छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 में 2 सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। धनोरा थाना क्षेत्र में 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक महिला सहित 3 युवकों की मौत हुई है। बाइक सवार मृतक रखी बंधवाने जा रहा थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। दूसरी घटना केशकाल थाना क्षेत्र की है,जहां कार और ट्रक की भिड़ंत हुई है। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल घायल है।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जबकि मृतकों के शवों को पोस्मार्टम के लिए मरच्युरी भिजवाया गया। कोंडागांव की पुलिस मामले की जांच कर रही है।मिली जानकारी के मुताबिक धनोरा से लगे कर्रापारा गांव में 2 बाइक की भिड़ंत हुई है। बाइक में सवार 3 युवक फरसगांव के मोदे गांव से केशकाल के इरागांव की तरफ जा रहे थे। इरागांव के रहने वाला बाइक चालक युवक विनय पांडे बहन के घर राखी बंधवाने जा रहा था। इसी बीच रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टक्करा गई। दूसरी बाइक पर बिंझे निवासी युवक अपनी पत्नी के साथ देवगांव की तरफ जा रहा था। दोनों बाइक की स्पीड अधिक थी। हादसे की सूचना धनोरा पुलिस को दी गई। गंभीर रूप से घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद कोंडागांव रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला व दो अन्य मृतकों के नाम का पता भी नहीं चल पाया है।