तेलंगाना के कोल्लापुर में अंडरग्राउंड कंस्ट्रक्शन साइट पर 5 श्रमिकों के शव मिले हैं। घटना गुरुवार देर रात की है। पुलिस के मुताबिक, यहां की एक अंडरग्राउंड कंस्ट्रक्शन साइट पर पांच युवकों को जमीन के 100 मीटर नीचे पड़े पाया गया। उनके शरीर पर चोट के भी निशान थे, जिसके बाद श्रमिकों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, यहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।