अहमदाबाद | गुजरात विधानसभा चुनाव का पहला चरण पूर्ण हो चुका है और 5 दिसंबर को दूसरे दौर का मतदान होगा| उससे पहले कांग्रेस ने गुजरात में अपनी सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि पहले चरण की 89 सीटों में से 55 सीटों पर कांग्रेस जीतेगी| कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेडा और आलोक शर्मा ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव गांधी भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में दावा किया कि हमारा आंकलन स्पष्ट है| पहले चरण के मतदान में कांग्रेस 55 सीटों पर जीत दर्ज करेगी और भाजपा हारेगी| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 30 से 35 चुनावी रैलियां करना पड़ रहा है जो दर्शाता है कि भाजपा चुनाव में बुरी तरह हार रही है| उन्होंने कहा कि आदिवासी इलाकों में बम्पर मतदान हुआ है और वहां भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा| राज्य के शहरी क्षेत्रों में कांग्रेस को भरपूर वोट मिले हैं| भाजपा के असंतुष्ट नेताओं का फायदा कांग्रेस मिला है| क्योंकि इन नेताओं ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान कराया है| बीती रात अमित शाह को नींद नहीं आई जिसकी वजह से उनकी आंखें लाल हो गई हैं| इतना ही नहीं अमित शाह ने भाजपा नेताओं की क्लास लगा दी| कांग्रेस प्रवक्ताओं ने दावा किया कि गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है| वहीं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्रसिंह हुड्डा ने पत्रकार परिषद में कहा कि गुजरात और हरियाणा का पुराना संबंध हैं| डब इंजन सरकार की महंगाई भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बड़ी उपलब्धि है| मैं किसानों का नेता हूं जो उनका दर्द समझता हूं| गुजरात के किसानों में उदासीनता साफ नजर आ रही है| किसान मजदूर सभी अंतुष्ट नजर आ रहे हैं| भाजपा सरकार में किसानों को पर्याप्त एमएसपी नहीं मिल रही है जिसके लिए किसानों को आंदोलन करना पड़ रहा है| गुजरात के पहले चरण के चुनाव में किसानों ने कांग्रेस को वोट देकर साफ कर दिया है कि वह सरकार बदलना चाहते हैं| हुड्डा ने भी दावा किया कि गुजरात में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है| गुजरात में 22 पेपर लीक हुए और हरियाणा में 26 पेपर लीक हुए| उन्होंने कहा कि गुजरात का यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है| देश को गुजरात ने रास्ता दिखाया है और पूरा देश गुजरात की ओर देख रहा है|