एक घर में कई कमरे होते हैं जिनका उपयोग विभिन्न प्रयोजनों के लिए किया जाता है। घर के प्रत्येक हिस्से का अपना महत्व है। हर घर में एक ऐसा कमरा भी होता है जिसको वरीयता नहीं दी जाती, वह है स्टोररूम। वहां ऐसी कई चीजें रखी जाती हैं जिनका आप पूरे वर्ष निरंतर उपयोग नहीं करते। स्टोर रूम वह स्थान है जहां  ऐसी वस्तुओं को रखा जाता है और बाद में उपयोग के लिए रखा जाता है। यही कारण है कि घर में दिए गए इस स्थान का अधिकतम उपयोग होता है इसीलिए यहां वास्तु के सिद्धांत अपनाने आवश्यक हैं।

वास्तु के अनुसार स्टोररूम में कुछ सामान रखना सही नहीं माना जाता। घर में जिन सामान का आप उपयोग बिल्कुल भी नहीं कर रहे यानी जो बिल्कुल कबाड़  है उन्हे स्टोर रूम में न रखें बल्कि कबाड़ में बेच दें।

वास्तु के अनुसार स्टोर रूम में लंबे समय से इस्तेमाल न किए जाने वाले किचन के बर्तनों को नहीं रखना चाहिए। विशेष रूप से पीतल के बर्तन। इसके अलावा सिलाई मशीन आदि को भी स्टोर रूम में नहीं रखनी चाहिए।

अक्सर आपने देखा होगा कि बहुत ज्यादा मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को आर्थिक समस्या से रूबरू होना पड़ता है। जीवन में इस प्रकार की समस्या दुख का कारण बनती है। स्टोर रूम में रसोई घर में रोजाना इस्तेमाल करने वाली वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। स्टोर रूम में छुरी-कैंची भी नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा जंग लगी वस्तुएं भी नहीं रखनी चाहिए।