श्योपुर ।  कांग्रेस नेता बाबूलाल मेवरा ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सामने भाजपा की सदस्या ले ली। बाबूलाल मेवरा ने भाजपा की सदस्यता लेकर घर वापसी की है। मेवरा भाजपा से दो बार विधायक रह चुके हैं और 2008 से 2013 तक वन विकास निगम के उपाध्यक्ष रहे थे और सरकार ने उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दिया था। लेकिन 2018 में पार्टी द्वारा टिकट न देने पर उन्होंने भाजपा को छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया था और बसपा के टिकट से विजयपुर विधानसभा चुनाव लड़ थे। लेकिन वे चुनाव हार गए। मई 2019 में मेवरा ने बसपा को छोड़कर तात्कालीन समय में कांग्रेस में रहे पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी। लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा के जाने के बाद वे भी दोबारा से घर वापसी यानि भाजपा में आने का मन बना रहे थे। आखिर में शनिवार को मेवरा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है: वर्तमान में बाबूलाल मेवरा विजयपुर क्षेत्र में कांग्रेस के बड़े नेता था। लेकिन उन्होंने भाजपा की अचानक से सदस्यता लेकर कांग्रेस को झटका दिया है। कांग्रेस को बड़ा झटका इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि वर्तमान में राहुल गांधी की भारत जोड़ाे यात्रा चल रही है और वर्तमान में ये यात्रा मध्यप्रदेश से गुजर रही है।