भोपाल। राजधानी के अलग-अलग थाना इलाको मे बीते 24 घंटो मे तीन नाबालिग किशोरियों के अपहरण की घटनाये सामने आई है। सभी मामलो मे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला कायम कर नाबालिगो की सुरागशी के प्रयास शुरु कर दिये है। लापता किशोरियो मे से एक छत्तीसगढ की रहने वाली है, जो राजधानी मे मजदूरी करने वाले अपने पिता के पास घूमने के लिये आई थी। बजरिया थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गरम गड्डा के पास रहने वाले विजय पाटिल ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी मधु पाटिल नौंवी कक्षा मे पढती है। बीती 11 मई की देर रात उसकी बेटी सदिंग्ध परिस्थितयो मे गायब हो गई। परिवार वालो ने आसपास के इलाके सहित रिश्तेदारो ओर परिचितो मे उसकी काफी खोजबीन की लेकिन जब उसकी कोई जानकारी नही मिली तब उनहोने थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया। वहीं गांधीनगर पुलिस के अनुसार नयापुरा मे रहने वाले परसराम साहू ने अपनी शिकायत मे बताया कि वो मूल रुप से छत्तीसगढ का रहने वाला है, और बीते काफी समय से राजधानी मे रहकर मजदूरी का काम करता है। जबकि उसकी पत्नि ओर बच्चे छत्तीगढ़ में ही रहते है। करीब आठ दिन पहले वो अपनी 16 साल की बेटी कुमारी साहू को भोपाल घुमाने के लिए अपने साथ लेकर आया था। बीती दोपहर पिता अपने काम पर चला गया। काम के बाद जब देर शाम वो वापस घर लौटा तो देखा की उसकी बेटी घर पर नही थी। आस पडोस मे उसकी काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नही चला तो उसने पुलिस को सूचना दी। इधर निशातपुरा थाना इलाके मे स्थित पूजा कॉलोनी करोंद में रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने मामला कामय कराते हुए बताया कि उसकी 17 साल की बेटी खुशी योगी बीती 11 मई की देर शाम अचानक की कही चली गई जो वापस नही लौटी। काफी तलाशने के बाद भी जब वो नही मिली तब मायूस परिजनो ने पुलिस मे शिकायत दर्ज कराई। सभी मामलो मे पुलिस ने जॉच के आद अज्ञात आरोपियो के खिलाफ किशोरियो को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का प्रकरण दर्ज कर उनकी खोजबीन के प्रयास शुरु कर दिये है।