यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने मंगलवार को कहा कि यूरोपीय संघ के नेताओं ने ब्रसेल्स में शिखर सम्मेलन के पहले दिन रूसी तेल आयात के '2/3 से अधिक' पर प्रतिबंध लगाने पर सहमति व्यक्त की है। मिशेल ने ट्वीट किया, 'यूरोपीय संघ को रूसी तेल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के लिए समझौता किया गया है। यह इस समय रूस से 2/3 से अधिक तेल आयात को कवर करता है। इससे इसकी युद्ध मशीन के लिए वित्तपोषण का एक बड़ा स्रोत कम हो जाएगा। युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस पर अधिकतम दबाव बनाना जरूरू है।यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन ने कहा कि यूरोपीय संघ, रूसी तेल पर आंशिक प्रतिबंध पर एक समझौते पर पहुंचने के बाद 2022 के अंत तक रूस से तेल आयात में 90 प्रतिशत की कटौती करेगा। उन्होंने कहा कि मैं तेल प्रतिबंधों पर आज रात EUCO समझौते का स्वागत करता हूं। यह प्रभावी रूप से वर्ष के अंत तक रूस से यूरोपीय संघ को तेल आयात में लगभग 90 प्रतिशत की कटौती करेगा।