iPhone के सबसे ज्यादा यूजर दिल्ली में, यूज्ड फोन बेचने में भी मारी बाजी: पढ़िए ये रोचक सर्वे

क्या आपको पता है कि भारत में iPhone के सबसे ज्यादा यूजर किस राज्य में रहते हैं? अगर नहीं, तो चलिए हम बताते हैं। दरअसल, Cashify के एक सर्वे में कई रोचक फैक्ट्स सामने आए हैं। आप भी जानिए
iPhone के लिए दुनिया दीवानी है और इसमें कोई दो राय नहीं कि हर कोई एक ना एक बार iPhone जरूर खरीदना चाहता है लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में iPhone के सबसे ज्यादा फैन किस राज्य में हैं? अगर नहीं, तो चलिए हम बताते हैं। दरअसल कैशिफाई के एक सर्वे में कई रोचक फैक्ट्स सामने आए हैं। कैशिफाई के व्हाइटपेपर सर्वे के अनुसार, iPhone दिल्ली वालों का सबसे पसंदीदा स्मार्टफोन है। सर्वे के अनुसार, कुल 18 फीसदी iPhone यूजर दिल्ली में रहते हैं, जिसके बाद 11 फीसदी के साथ बेंगलुरू और 10 फीसदी के साथ मुंबई का नंबर आता है। कैशिफाई ने अलग-अलग राज्यों के कुल 8000 लोगों पर यह सर्वे किया है। सर्वे से यह भी पता चला है कि यूज्ड फोन बेचने के मामले में 18% के साथ नई दिल्ली सबसे ऊपर है, इसके बाद मुंबई और बेंगलुरू क्रमशः 10% और 9% के साथ हैं।

रिफर्बिश्ड फोन का बढ़ा रहा ट्रेंड
सर्वे के मुताबिक, एक रिफर्बिश्ड डिवाइस खरीदने के सकारात्मक पहलुओं को समझते हुए, 85% यूजर इसे फिर से करने के लिए तैयार हैं। अफोर्डेबिलिटी इसका एक महत्वपूर्ण कारण है क्योंकि 70% यूजर्स ने रीफर्बिश्ड फोन खरीदे क्योंकि वे उनके लिए एक आरामदायक बजट पर उपलब्ध थे। सर्वे में शामिल 12% लोगों ने एक अतिरिक्त डिवाइस के रूप में रीफर्बिश्ड फोन खरीदे और 13% अपने प्रियजन के लिए उपहार के रूप में इसे खरीदा।