पॉप सिंगर शकीरा पर 117 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का आरोप लगा है। शकीरा ने 'वाका-वाका' और 'हिप्स डोंट लाय' जैसे गानों से पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। सिंगर ने 3 ग्रेमी और 12 लेटिन सहित 333 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। पॉप सिंगर शकीरा 2037 करोड़ रुपए से अधिक प्रॉपर्टी की मालिक हैं। शकीरा ने 1990 में सोनी म्यूजिक के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, और अब वो वर्ल्ड की सबसे बेहतरीन सिंगर्स में से एक हैं। दुनियाभर में अबतक उनके 80 मिलियन रिकॉर्ड्स बिक चुके हैं। फिलहाल उनपर 2012 से 2014 तक टैक्स न भरने का आरोप है। उनके केस का ट्रायल अभी चल रहा है। शकीरा टैक्स केस के अलावा अपने बच्चों की कस्टडी को लेकर भी चर्चाओं में हैं। 2010 में फीफा वर्ल्डकप के बाद 10 साल छोटे फुलबॉलर जेरार्ड पीके के साथ रिलेशनशिप में आई थीं। दोनों 12 सालों तक साथ में रहे। हालांकि दोनों ने शादी नहीं की पर कपल के दो बच्चे हैं। फोर्ब्स ने शकीरा और जेरार्ड को मोस्ट पावरफुल कपल की लिस्ट में शामिल किया था। अब 12 साल बाद दोनों अलग होने जा रहे हैं और बच्चों की कस्टडी को लेकर भी ये कपल चर्चाओं में बना हुआ है।