राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पीवी सिंधु का प्रदर्शन शानदार रहा है। पहले भारत के लिए टीम मैच में उन्होंने अपना हर मुकाबला जीता। इसके बाद महिला एकल में भी उन्होंने सभी पांच मैच जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस दौरान नौ मैचों में उन्होंने 19 गेम खेले और 18 में जीत हासिल की।भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। राष्ट्रमंडल खेलों में यह सिंधु का चौथा पदक है और महिला एकल में पहला स्वर्ण है। इससे पहले 2018 में उन्होंने रजत और 2014 में कांस्य पदक जीता था। 2018 में उन्होंने मिश्रित टीम में स्वर्ण पदक भी जीता था। उन्होंने इस टूर्नामेंट में बिना कोई मैच गंवाए स्वर्ण पदक जीता है। वह इससे पहले ओलंपिक में भी दो पदक जीत चुकी हैं। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पीवी सिंधु का प्रदर्शन शानदार रहा है। पहले भारत के लिए टीम मैच में उन्होंने अपना हर मुकाबला जीता। इसके बाद महिला एकल में भी उन्होंने सभी पांच मैच जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस दौरान नौ मैचों में उन्होंने 19 गेम खेले और 18 में जीत हासिल की।