महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार के गठन का एक महीना बीत चुका है, लेकिन फिर भी कैबिनेट विस्तार नहीं हो सका है। इसके चलते विरोधियों द्वारा शिंदे-फडणवीस सरकार की जमकर आलोचना की जा रही है। इस बीच सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार 5 अगस्त को यानी कल होगा। महाराष्ट्र की इस नई सरकार के 15 संभावित मंत्रियों की एक सूची भी सामने आई है। हालांकि, दोनों ही चीजों पर अभी तक किसी के भी द्वारा पुष्टि नहीं कई है।एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार में कुल 12 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जा सकती है। इनमें से सात बीजेपी से तो पांच शिंदे खेमे के विधायक शामिल होंगे।